हनुमानगढ़. जिले की टिब्बी तहसील के राठीखेड़ा के पास लग रहे एशिया के सबसे बड़े इथेनोल प्लांट का निर्माण रोकने की मांग को लेकर बुधवार को भारी बवाल मच गया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी फैक्ट्री निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कुछ देर तक भाषणबाजी का दौर चला। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच समन्वय नहीं होने के कारण अचानक भीड़ बेकाबू होकर फैक्ट्री के आसपास लगे बेरिकेट्स को तोडकऱ आगे जाने लगी। भीड़ में शामिल लोग आसपास में खड़े सरकारी व निजी वाहनों को आग लगाकर फैक्ट्री की दीवार को तोडऩे का प्रयास करने लगे।