जयपुर | जयपुर जिला क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन 11 दिसंबर को किया जाएगा। दौड़ राजस्थान विश्वविद्यालय खेल मैदान से प्रारंभ होगी। दौड़ पुरुष, महिला, अंडर-20 बॉयज-गर्ल्स, अंडर-18 बॉयज-गर्ल्स, अंडर-16 बॉयज-गर्ल्स कैटेगरी में आयोजित होगी। इच्छुक प्रतियोगिता आयोजन सचिव सत्यनारायण भातराए से संपर्क कर सकते हैं। दौड़ सुबह 6:30 बजे शुरू होगी।