जोधपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम और पुलिस थाना सूरसागर द्वारा क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक एलईडी मय सट्टा सामग्री बरामद की गई। भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार को सीएसटी प्रभारी मेहराज राम की इतला पर सीएसटी टीम और पुलिस थाना सूरसागर द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें मैच के दौरान आरोपियों द्वारा क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। टीम ने आरोपी पुखराज व अर्जुन गिरी को मैच पर सट्टा लगाते हुए पाया जाने पर दस्तयाब कर उनके कब्जे से ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर लगाये जा रहे सट्टे की सामग्री को बरामद कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2), 112(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 66 डी आईटी एक्ट तथा 13 आरपीजीओ एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इनको किया गिरफ्तार 1. पुखराज(42) पुत्र गोपीकिशन डागा निवासी पारिकों की बगीची के पास, चांदपोल के बाहर पुलिस थाना सूरसागर जोधपुर 2. अर्जुन गिरी (42) पुत्र हेमगिरी निवासी 16/92 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर ।