मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने धार जिले के एक आत्महत्या मामले में बड़ा फैसला दिया है. अदालत ने 25 साल के युवक के मरने से ठीक पहले अपने पिता को भेजे गए वॉट्सएप मैसेज को ‘मरते समय दिया गया बयान यानी डाइंग डिक्लेयरेशन’ माना है. इस आधार पर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. आइए देखते हैं इस कानूनी फैसले की पूरी रिपोर्ट…
