जोधपुर में दीपावली के अवसर पर पूरा शहर रोशनी से नहा रहा है। शहर के हर चौराहों और प्रमुख बाजारों को रोशनी से सजाया गया है। पावटा और महामंदिर से लेकर जालोरी गेट और सरदारपुरा के बाजार इस बार रोशनी से जगमग है। पावटा और महामंदिर के चौराहों और सड़कों पर रोशनी के साथ भगवान राम के भजन सुनाई दे रहे हैं। वहीं इस बार शहर में अलग-अलग व्यापार संघों की ओर से भी रोशनी की गई है। रोशनी करने वाले व्यापार संघों को नगर निगम की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। दीपावली के बाद होगा आयोजन, निगम करेगा सम्मानित नगर निगम की ओर से इस बार पहल करते हुए बेहतर रोशनी करने वाले व्यापा​र संघों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में इस बार शहर के के अलग-अलग व्यापार संघों की ओर से शहर के चौराहा, बाजारों और मुख्य मार्गों पर रोशनी की गई है। इसके लिए नगर निगम दीपावली के बाद कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें टॉप थ्री और बाकी संघों को पुरस्कृत किया जाएगा। देखें फोटो…