भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.50 फीसदी या 383 अंक की बढ़त के साथ 77,301 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.63 फीसदी या 149 अंक की बढ़त के साथ 23,960 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे।