Gold Price Today: सोने की कीमतों में इस हफ्ते भारी गिरावट आई है। वहीं, चांदी में सोने से भी अधिक तेज गिरावट देखने को मिली है। चाहे वैश्विक मार्केट हो, घरेलू हाजिर बाजार हो या घरेलू वायदा मार्केट, सब जगह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव शनिवार सुबह 3380 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 3100 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 2530 रुपये की गिरावट के साथ 1,04,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दिया।
