पेंशन पाने वाले बुजुर्गों को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। ऐसा नहीं करने पर पेंशन मिलने में परेशानी आ सकती है। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए बैंक या सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। पेंशनर्स अपने स्मार्टफोन से घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बनवा सकते हैं। केंद्र सरकार की जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) सुविधा के जरिए आधार और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है। खास बात यह है कि 1 नवंबर 2026 से देश के ज्यादातर पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में समय रहते यह काम पूरा करना जरूरी है, ताकि पेंशन मिलने में कोई रुकावट न आए।
