धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना भारतीय परिवारों की पुरानी परंपरा है। कोई गहने खरीदता है, तो कोई सिक्के या गोल्ड बार में पैसा लगाता है। अब निवेश के लिए गोल्ड ETF, गोल्ड म्यूचुअल फंड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। लेकिन सोने में निवेश से कमाई होने पर टैक्स के नियम भी समझना जरूरी है। सोना बेचने पर कितना टैक्स लगेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह का गोल्ड निवेश खरीदा है और उसे कितने समय तक अपने पास रखा है।