भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कोतवाली पुलिस ने लोहगढ़ फायरिंग मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अंदरून लोहगढ़ गेट निवासी वरुण शोरी और चौक फुलांवाला निवासी गौतम के रूप में हुई है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बता दें कि सोमवार को दोपहर करीब सवा 3 बजे लोहगढ़ इलाका निवासी हैरी अपने घर के पास बैठा हुआ था। इस दोनों आरोपी वहां से गुजरे और यह कहकर हैरी से बहस करने लगे कि तूने मेरी तरफ क्यों देखा। बहस के बाद आरोपियों ने हैरी पर 2 फायर कर दिए। हैरी ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई ​थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।