अमृतसर| सुल्तानविंड गांव में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक घर पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से घर में मौजूद महिला और उसके दो पोते डर के मारे दूसरे कमरे में छिप गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता कुलविंदर कौर निवासी गांव सुल्तानविंड ने बताया कि उनके बेटा और बेटी ऑस्ट्रिया के वियना शहर में रहते हैं। वह घर पर अपने 9 और 11 साल के दो पोतों के साथ रहती है। 28 नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक घर के बाहर गोलियों की आवाज सुनाई दी। डर के चलते वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में छिप गई। कुछ देर बाद जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो ऊपर वाले कमरों की खिड़कियों के शीशों पर गोलियों के निशान थे। उन्हें कुछ नहीं पता गोलियां चलाने वाले कौन थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।