जयपुर में लेपर्ड का आंतक बढ़ता जा रहा है। दो दिन से शहर के विद्याधर नगर एरिया में घूम रहा लेपर्ड चांदपोल की एक दुकान में मिला। यहां लेपर्ड फ्रिज के पास छिपकर बैठा था। दुकानदार ने उसे अंदर ही बंद कर दिया। डर के कारण वो भीड़ पर भी गुर्राता रहा। करीब 5 घंटे बाद गुरुवार देर रात एक बजे रेस्क्यू किया गया। वहीं, गुरुवार दिन में अचरोल में 70 फीट गहरे कुएं में गिरे लेपर्ड का रेस्क्यू किया गया। वो दिन से वहां फंसा था। वन विभाग के डॉक्टर पिंजरे में बैठकर उतरे और उसे ट्रेंकुलाइज कर बाहर लाए। इधर नायला में एक लेपर्ड को कार ने कुचल दिया। 3 घंटे तक नहीं पहुंची वन विभाग की टीम जयपुर शहर के संजय सर्किल के रहने वाले नियाज ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 8 बजे लेपर्ड छिपा हुआ दिखा था। मेरे चाचा फ्रीज में से कुछ सामान निकालने गए, तब उन्हें लेपर्ड नजर आया। हमने DFO केतन कुमार और DFO वाइल्ड लाइफ विजयपाल सिंह को भी सूचना दे दी गई, लेकिन इसके बावजूद रेस्क्यू रेंजर सहित वन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। टीम लगभग तीन घंटे बाद मौके पर आई। इसके बाद रात 11 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब देखिए- लेपर्ड के रेस्क्यू से जुड़े PHOTOS… रात 1 बजे पूरा हुआ रेस्क्यू मोहम्मद शबीर ने बताया कि लेपर्ड सबसे पहले संजय सर्किल स्थित होटल बिसाऊ पैलेस में आया था। जहां से वह सरोज सिनेमा होते हुए हमारे घर तक पहुंच गया। जहां मैंने शटर बंद कर उसे कैद कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने रात एक बजे उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। गुरुवार सुबह शास्त्री नगर एरिया में दिखा था लेपर्ड लेपर्ड गुरुवार को शास्त्री नगर में सीकर हाउस के आसपास के एरिया में नजर आया था। सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड कल्याण कॉलोनी में रोड क्रॉस करता और एक घर की छत पर घूमता दिखा। वन विभाग की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीकर हाउस सी-ब्लॉक में एक प्लॉट के आसपास लेपर्ड को तलाश की, लेकिन लेपर्ड नहीं मिला। वन विभाग की टीम ने 5 घंटे से ज्यादा सर्च किया। पूरी खबर पढ़िए… विद्याधर नगर इलाके में किया था बछड़े का शिकार मंगलवार रात करीब 2 बजे लेपर्ड को सबसे पहले विद्याधर नगर इलाके में देखा गया था। यहां लेपर्ड ने एक बछड़े का भी शिकार किया था। बुधवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पानीपेच इलाके के नेहरू नगर में वन विभाग की टीम लेपर्ड की तलाश में जुटी है। टीम ने घरों की छत पर जाकर भी सर्च किया, लेकिन लेपर्ड कहीं भी नजर नहीं आया है। पूरी खबर पढ़िए… मंत्री के बंगले में घुस गया था लेपर्ड इससे पहले 20 नवंबर को एक लेपर्ड शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइंस एरिया में पहुंच गया था। लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में देखा गया। लेपर्ड टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया। दो घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे लेन नंबर 6 के उसी घर से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया गया, जहां वह सबसे पहले घुसा था। पूरी खबर पढ़िए अचरोल में भी किया गया लेपर्ड का रेस्क्यू जयपुर शहर के करीब अचरोल रेंज के सिरोही ग्राम में एक लेपर्ड के कुएं में गिरने की जानकारी वन विभाग को मिली। लेपर्ड करीब एक साल का था और दो दिन से यहां फंसा था। खाना नहीं मिलने के कारण काफी कमजोर हो गया था। डॉ अरविंद माथुर और विनोद पिंजरे के अंदर बैठकर कुएं में उतरे और लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर बाहर लेकर आए। उसे नाहरगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क में ऑब्जरवेशन के लिए भेजा गया है। तेज रफ्तार कार कुचल गई गुरुवार को ही जयपुर के नायला में बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर एक लेपर्ड को कार ने कुचल दिया। माना जा रहा है कि वो कुंथाड़ा की पहाड़ियों से उतरकर नायला की सीमा में बने तालाब में पानी पीने जा रहा था। सुबह 5 बजे ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसकी बॉडी वहां से हटाई। …. जयपुर में लेपर्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… झालाना में लेपर्ड फ्लोरा ने 30 सेकेंड में किया शिकार-VIDEO:पर्यटकों के सामने चीतल को दबोचा, 8 फीट ऊंची दीवार पर छलांग लगाकर जंगल में घुसी जयपुर शहर में आबादी वाले इलाकों के पास लेपर्ड दिखने की बढ़ती घटनाओं के बीच गुरुवार शाम झालाना क्षेत्र से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। पूरी खबर पढ़िए…