जयपुर में जनता सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन की गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। दैनिक भास्कर ऐप के सिविक इश्यू सेक्शन में रोजाना बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हो रही हैं। गलियों में गंदा पानी भरने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं पीने के पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। हालत इतने बिगड़ गए हैं कि शहर के कई हिस्सों में चोक सीवर लाइन के कारण गंदा पानी गलियों में भर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों से सीवर की सफाई नहीं की गई, जिसके चलते चोक होने पर पानी बाहर निकल आता है। लेकिन शिकायतों के बावजूद जलदाय विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंचती और समस्या जस की तस बनी रहती है। 18 दिन से टूटी पाइपलाइन वार्ड 78 के ताराचंद ने बताया कि गलता गेट बस स्टॉप के पास पानी की पाइपलाइन पिछले 18 दिनों से टूटी हुई है। पाइपलाइन से लगातार सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे रास्ता बेहद फिसलन भरा हो गया है। अब तक कई बाइक सवार यहां गिर चुके हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन न तो कोई टीम मौके पर आई और न ही मरम्मत का काम शुरू हुआ। बस स्टॉप पर रोज़ सैकड़ों लोग आते–जाते हैं, ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। 2 महीने से टूटी पाइपलाइन वार्ड 13 के नन्द वाटिका कुंड रोड निवासी पवन कुमार ने बताया कि इलाके में पानी की पाइपलाइन पिछले दो महीनों से टूटी हुई है। लगातार बहते पानी से सड़क पर कीचड़ जमा हो चुका है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों के गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन को कई बार सूचना दी गई, लेकिन न निरीक्षण हुआ और न मरम्मत। रात के समय यह रास्ता और खतरनाक हो जाता है। गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा वार्ड 138 के नरेश नंदवानी ने बताया कि बजाज नगर में सीवर चेंबर पूरी तरह भर चुका है और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। थोड़ी सी बारिश या पानी के इस्तेमाल पर भी गली पानी से भर जाती है। निगम में शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। चैंबर तीन महीने से टूटा वार्ड 145 के मोहित कुमार सैनी ने बताया कि अर्जुनपुरी कॉलोनी में एक चैंबर तीन महीने से टूटा हुआ है। चैंबर धीरे-धीरे धंसता जा रहा है, जिससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन चुका है। कॉलोनी के पास स्कूल होने से खतरा और बढ़ गया है, क्योंकि बच्चे रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। वाहन चालक भी अचानक गड्ढा देखकर ब्रेक लगाते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने बताया कि तीन महीनों से कई बार शिकायत करने के बावजूद किसी विभाग ने कार्रवाई नहीं की है। वार्ड नंबर 83 के रामपुरा रोड से ओमप्रकाश ने शिकायत की है कि इलाके में सीवर लाइन पूरी तरह चोक हो गई है। सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे रास्ते पर गंदगी जमा हो गई है। बदबू से गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। गंदा पानी घरों के बाहर तक पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। आम जनता ने कहा कि जलदाय विभाग और नगर निगम सीवर लाइन और पाइपलाइन की समय पर सफाई और मरम्मत करे। क्यों कि गंदे पानी की समस्या से संक्रमण और डेंगू–मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। इसके साथ ही जिन इलाकों में लंबे समय से शिकायतें लंबित हैं, वहां तुरंत टीमें भेजकर समाधान किया जाए। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए…. 1. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 2. जयपुर स्मार्ट सिटी में कचरे का संकट:वार्डों में गंदगी से हालात बदतर, बार-बार शिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई
3. कचरे के ढेर से बीमारी फैलने की संभावना:ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा जाली तक नहीं,सड़क पर बिखरा सामान; विभाग बने लापरवाह
4. जयपुर शहर में लगता जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी:अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और रॉन्ग साइड में दौड़ती गाड़ियां; वार्डों में हालात बदतर
5.जयपुर में सीवर से डूबी सड़कें:मालवीय नगर से कालवाड़ रोड तक हालात बेहाल, वार्डों में जलभराव-टूटी सड़कें; शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन 6. नगर निगम की लापरवाही से जयपुर की जनता परेशान:दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सीवरेज, सफाई, आवारा पशुओं की समस्या आ रही सामने
7. जयपुर में गंदे पानी की बदबू से परेशान हुए लोग:डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर हो रहा समाधान 8. जयपुर में बिजली के खुले तार,लोगों की जान को खतरा:लाइट का पोल एक तरफ झुका, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं
9. जयपुर में आवारा-पशुओं और सीवर के टूटे ढक्कनों से खतरा:सड़क पर भरे पानी से चलना मुश्किल हुआ, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 10. जयपुर में टूटी सड़कें-सीवर टैंक जान के लिए खतरा:जेके लोन हॉस्पिटल के बाहर कचरे से परेशान हुए लोग, भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत