जयपुर में दो दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। नगर निगम आयुक्त और बीजेपी के वरिष्ठ नेता-विधायक कालीचरण सराफ की मौजूदगी में गुरुवार को कर्मचारियों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई। सराफ ने कहा- लंबित चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर विज्ञप्ति जारी की जाएगी। सभी प्रमुख मांगों पर प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय देने का भरोसा दिया। इसके बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई। अब सभी कर्मचारी आज शाम से अपने काम पर लौट जाएंगे। इससे शहर में रुकी हुई सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आने की उम्मीद है। आज शाम से काम पर लौटे कर्मचारी
अनशन पर बैठे कर्मचारी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। अब सभी कर्मचारी आज शाम से अपने काम पर लौट गए। इससे शहर में रुकी हुई सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आने की उम्मीद है। बीजेपी नेता कालीचरण सराफ ने कहा- कर्मचारियों की जायज मांगों पर तुरंत कार्रवाई होगी। शहर की सफाई में बाधा न आए, इसलिए सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रशासन और कर्मचारी मिलकर जयपुर को स्वच्छ बनाएंगे। ऐसे में अब कर्मचारियों को मोबाइल पर अटेंडेंस नहीं लगानी होगी। वहीं लंबित चल रही भर्ती की प्रक्रिया को भी जल्द ही शुरू कर विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इन मांगों पर बनी सहमति यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में सफाई कर्मचारियों की कल से हड़ताल:सरकार से 11 सूत्री मांगों पर नहीं बनी सहमति, बोले- मांग नहीं मानी तो प्रदेशभर में बंद होगी सफाई राजधानी में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी। मोबाइल ऐप आधारित हाजिरी खत्म करने, लंबित भर्ती, पदोन्नति और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त वाल्मीकि सफाई श्रमिक संगठनों ने अनिश्चितकालीन झाड़ू डाउन आंदोलन का ऐलान किया था। (पूरी खबर पढ़ें)
