अमृतसर| नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की टीम ने सिटी का दौरा करते पुलिस कर्मियों के लिए उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डी दविंदरजीत सिंह की ओर से एनएसजी के हैड ऑफिसर को श्री हरमंदर साहिब का समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने पुलिस जवानों को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किए जाने की इस पहल की सराहना की। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे सत्र पुलिस बल की तकनीकी दक्षता बढ़ाने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को ग्राउंड-लेवल ऑपरेशंस, हाई-रिस्क स्थितियों में प्रतिक्रिया, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और आधुनिक हथियारों तथा उपकरणों के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।