भास्कर न्यूज | अमृतसर बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने कैंटर छीनने वाली महिला सहित 3 आरोपियों को 24 घंटे में काबू किया है। कैंटर आरोपी महिला राजविंदर कौर के घर मोहल्ला गुरु अर्जन देव, तरनतारन से बरामद किया। महिला के साथ देने वाले मनजीत सिंह (50) निवासी गांव दुबीवाल, बटाला और लवप्रीत सिंह (28) निवासी निवासी मोहल्ला गुरु अर्जन देव, तरनतारन को भी काबू किया है। आरोपी महिला ने कैंटर ड्राइवर सुशील कुमार को जानती थी। 26 नवंबर को महिला ने प्लान बनाकर अपने साथियों को साथ में लेकर बस स्टैंड के पास आई और टैंकर ड्राइवर के साथ नशा किया। उसके बाद कैंटर सहित ड्राइवर को साथ में लेकर तरनतारन की ओर निकल गए। कैंटर ड्राइवर सुशील से मारपीट भी की गई। उसके बाद उसे रास्ते में उतारकर कैंटर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सुशील कुमार की शिकायत पर जांच शुरू की। चौंकी इंचार्ज लखविंदर सिंह टीम के साथ तरनतारन में महिला के घर पर रेड की जहां से कैंटर बरामद हुआ। आरोपी महिला राजविंदर को काबू किया गया। वारदात को शामिल मनजीत और लवजीत को काबू किया गया। पुलिस ने बताया तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। इनके खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है।