बार एसोसिएशन, उदयपुर की कार्यकारिणी चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। 12 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न पदों के लिए कुल 17 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में अधिवक्ता शिवकुमार उपाध्याय, धर्मेंद्र सोनी, आशीष कोठारी, चिमनसिंह, मांगीलाल खटीक, पल्लवी पालीवाल, डॉ. सैयद रिजवाना रिज़वी, चंद्रशेखर आमेटा, मनीष खण्डेलवाल, लोकेश गुर्जर, विनोद औदिच्य, महेन्द्र मेनारिया, नवीन वसीटा, पृथ्वीराज तेली, शैलभ नागौरी और दिलीप सुथार शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी सुरेशचंद्र द्विवेदी, बजरंग सिंह राणावत और हेमन्त कुमार जोशी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन 27 नवम्बर है। चुनाव में कुल 2265 अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
