भास्कर न्यूज | लुधियाना एलएसएससी वेस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को आतम देवकी निकेतन, किदवई नगर में रोमांचक अंदाज़ में हुआ। टूर्नामेंट में बॉयज़ अंडर-14, अंडर-17 और अंडर -19 की तीन कैटेगरी में कुल 11 टीमों ने भाग लिया। तीनों आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और क्षमता का प्रदर्शन किया। अंडर-14 कैटेगरी में आतम देवकी निकेतन की टीम विजेता रही, जबकि एमएलडी स्कूल प्रथम रनर-अप बना। न्यू जीएमटी हैबोवाल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से द्वितीय रनर-अप रहे। इस कैटेगरी में कार्तिक वत्स को बेस्ट बॉलर और देवाशीष टंडन को बेस्ट बैट्समैन चुना गया। अंडर -17 कैटेगरी में एसके पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की, एमएलडी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बाबा ईशर सिंह स्कूल और पीस पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। परमिंदर सिंह को बेस्ट बॉलर और पुष्पिंदर को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया। अंडर-19 कैटेगरी में आतम देवकी निकेतन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। बाबा ईशर सिंह स्कूल प्रथम रनर-अप रहा, जबकि एस.के. पब्लिक स्कूल और एसजीएनडी कॉन्वेंट स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। हार्दिक भूतानी को बेस्ट बॉलर और जसकरन सिंह को बेस्ट बॉलर चुना गया। समापन अवसर पर स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार जैन, चेयरमैन सुखदेव राज जैन, विपिन कुमार जैन, बांका बिहारी लाल जैन, राजीव जैन, राकेश कुमार जैन, सतिंदर कुमार जैन, प्रिंसिपल मृधु अबलाश और हेडमिस्ट्रेस प्रीति डेम सहित अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को उनकी जुझारू खेल भावना के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
