कोटा| उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को टीमों ने घर-घर जाकर 48024 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई। सीएमएचओ डॉ नरेंद्र नागर ने बताया कि वैक्सीनटोर टीमों ने करीब 165287 घरों की विजिट की। आरसीएचओ डॉ. रमेश कारगवाल ने बताया कि जिले में तीन दिन चले अभियान में 5 साल तक के 289053 बच्चों को खुराक पिलाई गई है। सीएमएचओ डॉ नरेंद्र नागर ने अभियान की मॉनिटरिंग के लिए अरंडखेड़ा पीएचसी की विजिट की और क्षेत्र दवा पिला रही टीमों के कार्यों का निरीक्षण किया।