कोटा | पं. नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज, दौसा में वैश्विक अर्थव्यवस्था, एआई, शिक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय विवि महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार रहे, जबकि जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव और कोटा विवि की प्रो. अनुकृति शर्मा विशिष्ट अतिथि रही। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. लालाराम मीणा ने की। की-नोट स्पीकर प्रो. अनुकृति शर्मा ने कहा कि एआई प्रतिक्रिया दे सकता है, विश्लेषण कर सकता है, लेकिन मानवीय भावनाएं, करुणा का स्थान नहीं ले सकता है।
