कोटा| राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ और ऊर्जा एवं हरित अंकेक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय कोटा के सहायक आचार्य डॉ. पीयूष चौधरी रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय प्रिंसिपल डॉ. सीमा चौहान ने की। समिति प्रभारी डॉ. सुनीता शर्मा ने विषय की संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. चौधरी ने कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व में पांचवें और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है। इस मौके पर पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रेरणा शर्मा, डॉ. मीरा गुप्ता एवं डॉ. मनीषा शर्मा रही। मॉडल प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
