राजस्थान 24 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG 2025) की मेजबानी करेगा। इसमें देशभर की 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इसमें करीब 5 हजार खिलाड़ियों सहित 7 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसमें बॉलीवुड सिंगर की परफॉमरेंस के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम होंगे। वहीं ड्रोन शो का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें आम जनता को फ्री एंट्री दी जाएगी। जयपुर सहित 7 शहरों में होंगे 24 विभिन्न खेल
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान पहली बार KIUG की मेजबानी कर रहा है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा- जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर में देशभर के खिलाड़ी 24 विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, तैराकी, टेनिस, फुटबॉल, तीरंदाजी, शूटिंग, मल्लखम्भ, साइकिलिंग, रग्बी, जूडो, बीच वॉलीबॉल, केनोइंग और कयाकिंग, कबड्डी, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस, योगासन, तलवारबाजी, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग और कुश्ती शामिल हैं। वहीं खो-खो खेल का आयोजन प्रदर्शन मैच के रूप में होगा। उदयपुर में होगी बीच वॉलीबॉल, जयपुर में शूटिंग-तीरंदाजी
जयपुर में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, तैराकी, टेनिस, फुटबॉल, तीरंदाजी, शूटिंग, मल्लखम्भ और साइकिलिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। अजमेर में 26 से 28 नवंबर तक रग्बी और खो-खो के मुकाबले होंगे। उदयपुर 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक जूडो, बीच वॉलीबॉल और केनोइंग-कयाकिंग की मेजबानी करेगा। बीकानेर में 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक कबड्डी और भारोत्तोलन मुकाबले होंगे। जोधपुर में 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक योगासन और टेबल टेनिस का आयोजन किया जाएगा। कोटा 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक तलवारबाजी और वॉलीबॉल का केंद्र होगा। वहीं भरतपुर में 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक बॉक्सिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। इन खेलों में युवा खिलाड़ी अपनी ताकत दिखाएंगे।

You missed