सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर की पोती कोमल का विवाह शनिवार रणकपुर रोड स्थित होटल लाल बाग में मोनित के साथ संपन्न होगा। समारोह में देशभर से कई दिग्गज नेता और VVIP मेहमानों का आगमन जारी है। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी पहुंचीं। समारोह में शामिल होने आसाम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भी विवाह कार्यक्रम में शामिल होने रणकपुर पहुंचे, उन्होंने जंगल सफारी का आनंद भी लिया और भगवान आदिनाथ के दर्शन भी किए। विवाह में शामिल होने पहुंचे राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक राजेन्द्र राठौड़, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और सोजत सिटी विधायक शोभा चौहान भी होटल लाल बाग पहुंचे।भाजपा के शीर्ष नेताओं में शामिल गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित राजस्थान, दिल्ली, सिक्किम और अन्य राज्यों से कई बड़े पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन के आने का कार्यक्रम है। VVIP मूवमेंट को देखते हुए जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री और एसपी आदर्श सिंधु के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीमें मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। होटल लाल बाग में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में ड्रोन उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर पाली जिले के बेडल गांव (फालना) के मूल निवासी हैं। तस्वीरों में देखिए शादी की तैयारी: सहयोग – खेताराम जाट,बाली
