भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। निर्वाचन विभाग राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने गुरुवार को बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ, वॉलंटियर्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया। BLO शत-प्रतिशत काम कर रहे निर्वाचन विभाग राजस्थान की वीसी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त कार्मिक राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में कई बीएलओ द्वारा ईएफ वितरण, डिजिटाइजेशन में शत-प्रतिशत कार्य किया गया है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 8 के निरंजन राम, भाग संख्या 178 के जयपाल शर्मा, भाग संख्या 244 के अमर सिंह, भाग संख्या 249 के कैलाश कुमार और रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 252 के घडसीराम सहित वॉलंटियर्स को सम्मानित और प्रोत्साहित किया। सहयोग करने की अपील इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ से आह्वान किया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्य बीएलओ का कार्यों में सहयोग करें। सभी मिलकर कार्य करेंगे तो जिले में एसआईआर कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकेगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ गिरधर, गंगानगर ईआरओ श्री नयन गौतम, प्रशिक्षु आईएएस अदिति यादव, रायसिंहनगर ईआरओ सुभाष चन्द्र, पदमपुर एसडीएम अजीत गोदारा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।