सीईएससी राजस्थान ने बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए दो और हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता बिजली सम्बन्धी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कॉल लाइनों की संख्या 50 और बढ़ाकर 250 कर दी है। सीईएससी राजस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने मौजूदा हेल्प लाइन नंबर 0141-3532000 के अलावा अब दो नए हेल्प लाइन नम्बर 1912 और 18003301912 भी जारी किए हैं। समस्याओं के लिए 1912 पर करें कॉल इन नंबरों पर उपभोक्ता सप्ताह में 24 घंटे किसी भी मोबाइल या लैंड लाइन नम्बर से बीकेईएसएल के क्षेत्र से बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते है। प्रवक्ता ने बताया कि 1912 नंबर पर आसानी कॉल की जा सकती है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि दो टॉल फ्री नंबर 18002001912 पहले से ही कार्यरत हैं। अब चार हेल्प लाइन नम्बर की सुविधा उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में आसानी हो सकेगी।
