जालंधर के नकोदर रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एल्डिगो ग्रीन कॉलोनी के पास एक XUV कार ने बाइक सवार युवक और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नकोदर निवासी सत्यम की मौके पर मौत हो गई, जबकि नकोदर की ही निशा पत्नी हरीश लाल गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद Xuv कार चालक अपनी गाडी लेकर सामने वाली एल्डिगो ग्रीन कॉलोनी में घुस गया और छिप गया। लोगों ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद माने। पुलिस ने कार को तो बरामद कर लिया लेकिन आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो चुके थे। राहगीरों ने लगाया जाम इस पर कार्रवाई में देरी को लेकर निहंग सिंहों ने एल्डिगो ग्रीन कॉलोनी के बाहर ऑटो लगाकर रोड जाम कर दिया। आरोपी कार चालक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। धरना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कराया गया। हादसा करने वाली XUV कार पुलिस ने कॉलोनी से बरामद की इधर पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल भेज दिया। XUV कार जो कॉलोनी में गई थी, उसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएचओ ने कहा गाड़ी, जिसके नाम पर है उसका पता लगा लिया जाएगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
