प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राहुल गांधी की वोट चोर कुर्सी छोड़ मुहिम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने 26 लाख 85 हजार 826 लोगों से संपर्क किया और फॉर्म भरवाकर उनके हस्ताक्षर करवाए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व एलओपी प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में हस्ताक्षर मुहिम के तहत एकत्रित किए गए फॉर्म पार्टी मुख्यालय में महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपे। फॉर्म सौंपते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि फॉर्म जमा करवाने की मुहिम पंजाब से ही शुरू की गई है। 117 हलकों में चलाई थी हस्ताक्षर मुहिम पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की इस मुहिम में अहम योगदान दिया। राजा वड़िंग ने बताया कि इस मुहिम को पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों में चलाया गया। हर हलका इंचार्ज ने अपने हलके में हस्ताक्षर मुहिम चलाई। इसके अलावा यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस व अन्य संगठनों ने भी इस मुहिम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वोट चारी करके भाजपा ने बनाई सरकारें राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा ने देशभर में वोट चोरी करके सरकारें बनाई हैं। भाजपा ने केंद्र व राज्यों में वोट चोरी के जरिए सरकारें बनाई हैं। राहुल गांधी ने भाजपा के वोट चोरी अभियान का पर्दाफाश किया और उसके बाद देशभर में हम लोग उनकी बात को लेकर गए। बघेल बोले, पंजाब ने किया बेहतरीन काम पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि वोट चोर कुर्सी छोड़ हस्ताक्षर मुहिम में पंजाब कांग्रेस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता घर घर गए और लोगों के फार्म भरवाए। जिसका नतीजा यह हुआ कि 27 लाख के करीब फॉर्मों पर हस्ताक्षर करवाए गए। पंजाब रोकेगा वोट चोरी का प्रोग्राम प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने शानदार काम किया और छोटे से स्टेट से इतनी संख्या में फॉर्म जमा करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब ही भाजपा के वोट चोरी के प्रोग्राम को रोकेगा यह तय है। 26.85 लाख लोगों से करवाए हस्ताक्षर मु महासचिव 2685826
पांच करोड का ीक्ष्य था हर विधानसभा क्षेऋ से
राजा वडिंग एलओपी बाजवा सभी ने इसमें काम किया है।
वेणुगोपाल को सौंपे।
पंजाब से पूरे देश से वोट चोरी करके देश में और राज्यों मे सरकारें बनी हैं। इसका पर्दाफाश राहुल गांधी जी ने लोगों के सामने रखा। हमने प्रदर्शन किए धरने लगाए। पूरे देश भर में सिग्नेचर कंपेन चलाए। पांच करोड लोगों से मिले और
वीजेपी वोट चोरी कर रही है। 2685826 फार्म आए हैं। यू थ कांग्रेस महिला कांग्रेस व अन्य ने अपना योगदान दिया। बघेल और बाजवा के आशीवाइ
हाथी के पावं में सभी का पांव होता हे मु