नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारां से है। अंता उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. अंता उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया जीते
अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया जीत गए। उन्होंने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15594 वोटों से हराया। निर्दलीय नरेश मीणा तीसरे नंबर पर रहे। पूरी खबर पढ़ें 2. पंचायत-निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार को पंचायत और निकाय चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक कराने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार पंचायत और नगर निकाय चुनाव एक साथ करवाए। 31 दिसंबर तक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करें। पूरी खबर पढ़ें 3 .चलती ट्रेन से बिजनेसमैन की गर्भवती पत्नी-बेटी गिरी, मौत
जालोर में चलती ट्रेन से गिरने से बिजनेसमैन की 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी की मौत हो गई। बिजनेसमैन आंध्र प्रदेश में मोबाइल एसे​सरीज का व्यापार करते हैं। 22 नवंबर को बिजनेसमैन के साले की शादी है। पूरी खबर पढ़ें 4 . राजस्थान में रजिस्ट्री करवाना हुआ महंगा
राजस्थान में मकान, दुकान समेत अन्य कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाना महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने इस बार रजिस्ट्री फीस (स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क) और जमीन की डीएलसी दरें न बढ़ाकर कंस्ट्रक्शन कॉस्ट (निर्माण लागत) को बढ़ाया है। पूरी खबर पढ़ें 5 . भागवत बोले-संघ किसी को नष्ट करने के लिए नहीं बना
जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहनराव भागवत ने कहा- संघ किसी को नष्ट करने के लिए नहीं बना है। भारतवर्ष में हमारी पहचान हिन्दू है। हिन्दू शब्द सबको एक करने वाला है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. डॉक्टर 3.70 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ACB जोधपुर की टीम ने बिलाड़ा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को तीन लाख 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर​​​​​ (जनता क्लिनिक) में विभिन्न पदों पर संविदा पर नियुक्ति दिलवाने के नाम पर अभ्यर्थियों से रिश्वत की मांग कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें 7 . नागौर में 100 से ज्यादा ट्रैक्टर के साथ पहुंची बारात
नागौर में शादी समारोह के दौरान एक अनूठी बारात देखने को मिली। बारात में शामिल लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। इसमें 10 या 20 नहीं बल्कि 100 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल थे। ये बारात थी रक्षा मंत्रालय में कार्यरत जूनियर इंजीनियर समुंदर सिंह की। पूरी खबर पढ़ें 8. कोटा में कार ने बाइक सवारों को उड़ाया
कोटा में कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर एक युवक और दो बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 1 की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. स्पेनिश महिला के लिए पुष्कर आए तीन देशों के दोस्त
तीन देशों से आए 30 विदेशी पर्यटकों ने अपनी दोस्त की आत्मा की शांति के लिए पुष्कर में पूजा की। इटली, फ्रांस और स्पेन से आए पर्यटकों ने स्पेनिश दोस्त मटिल्डे मुनोज के लिए गुरुवार देर शाम वराह घाट पर प्रार्थना की। मटिल्डे मुनोज का इंडोनेशिया में मर्डर कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. भागवत का ‘एकात्म मानववाद’ विषय पर संबोधन
RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत का ‘एकात्म मानववाद’ विषय पर प्रबुद्ध वर्ग के लिए विशेष संबोधन होगा…शिक्षाविद, डॉक्टर, साधु-संत और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे।