पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों के तहत स्कूलों और कॉलेजों के आसपास आवारागर्दी व अशोभनीय हरकतें करने वाले युवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस ने गर्ल्स स्कूल कॉलेजों के बाहर ना सिर्फ लेडी कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी है, बल्कि पीसीआर टीमें की गश्त कर रही हैं और संदेहास्पद रूप से घूमने वाले युवाओं पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सरकारी कन्या स्कूल के बाहर पहुंचे डीएसपी इस कार्रवाई के तहत शुक्रवार को डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने कोटकपूरा में डॉ. चंदा सिंह मरवाहा सरकारी कन्या स्कूल के पास पहुंचकर चेकिंग की। स्कूल के पास पकड़े गए युवाओं से पूछताछ की गई और उनके माता-पिता को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा इस तरह की हरकत करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। अपने बच्चों को समझाएं पेरेंट्स-डीएसपी इस मौके पर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि जिला पुलिस स्कूलों और कॉलेजों के पास बिना किसी वजह घूमने वाले युवाओं पर लगातार नजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए युवाओं के माता-पिता को भी कहा गया है कि वे अपने बच्चों को समझाएं, ताकि शहर का माहौल शांत और सुरक्षित बना रहे। इस दौरान पुलिस ने कुछ बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है। DSP की कार्रवाई के PHOTOS…
