बालोतरा में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा नीलम सिनेमा के आगे रामसेतु ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर शाम को हुआ। हादसे के बाद आस-पास पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाल लिया। ये पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ब्रिज से नीचे उतरते ही कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- नीलम सिनेमा के आगे रामसेतु ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्पीड ब्रेकर की कमी के कारण यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। दुकानदारों और रहवासियों ने नगर परिषद को मौखिक और लिखित रूप से कई बार शिकायतें दी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। देखें हादसे से जुड़े PHOTOS