नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बाड़मेर से है। यहां अतिक्रमण हटाने गए RAS अधिकारी ने कहासुनी होने पर RLP नेता को गाली दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. RAS अधिकारी ने RLP नेता ने दी गाली
बाड़मेर में अतिक्रमण हटाने गए आरएएस अधिकारी ने RLP नेता को गाली दे दी। इसको लेकर जब विरोध शुरू हुआ तो वे कहा- मैंने कुछ भी नहीं बोला है। दरअसल, यूआईटी सचिव पुलिस टीम के साथ बाड़मेर-जैसलमेर रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी RLP नेता में कहासुनी हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ाई
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की फीस बढ़ा दी है। अब सभी स्टूडेंट्स को 850 रुपए फीस देनी होगी। पहले रेगुलर स्टूडेंट से 600 और प्राइवेट स्टूडेंट से 650 रुपए लिए जाते थे। प्रैक्टिकल एग्जाम का शुल्क भी दोगुना कर दिया है। बढ़ी हुई फीस अगले सत्र से लागू होगी। पूरी खबर पढ़ें 3. जोधपुर में GST चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला
जोधपुर में GST चोरी के बड़े नेटवर्क पर छापा मारने पहुंची DGGI की टीम पर हमला हो गया। गुरुवार सुबह जयपुर की टीम से ट्रांसपोर्टर और उसके स्टाफ ने धक्का-मुक्की कर 2 कंप्यूटर CPU छीन लिए। ट्रक से टक्कर मारकर सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 1 व्यक्ति को अरेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें 4. प्रिंसिपल-अधीक्षक अब नहीं कर सकेंगे निजी प्रैक्टिस
राजस्थान में सरकारी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल में लगने वाले प्रिंसिपल और अधीक्षक अब घर या क्लिनिक पर निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। यही नहीं इन पदों पर नियुक्त होने वाले डॉक्टर को यूनिट हेड या डिपार्टमेंट HOD पद भी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अब कोई डॉक्टर सीधे प्रिंसिपल के पद पर भी नियुक्त नहीं हो सकेगा। पूरी खबर पढ़ें 5. बस में बैठे नाबालिग का सिर कटकर सड़क पर गिरा
बाड़मेर में प्राइवेट बस में बैठे 17 साल के नाबालिग ने थूकने के लिए खिड़की से मुंह बाहर निकाला। इस दौरान पशु एम्बुलेंस से टकराकर सिर धड़ से अलग हो गया। नाबालिग बस में सीट पर गिर पड़ा और खून ही खून हो गया। बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. विश्वकप विजेता शेफाली ने कुलदेवी के मंदिर में की पूजा
महिला विश्वकप विजेता शेफाली वर्मा ने कुलदेवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपना मेडल माता के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया। शेफाली वर्मा गुरुवार सुबह परिवार के साथ कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दहमी गांव पहुंची और मनसा माता मंदिर में 56 भोग लगाया। साथ ही सोने का हार, चांदी का छत्र भेंट किया। पूरी खबर पढ़ें 7. किसानों का पथराव, पुलिस की गाड़ी और जेसीबी के शीशे तोड़े
बीकानेर के खाजूवाला में गुरुवार को किसान और पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गए। गुस्साए किसानों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके कारण पुलिस की गाड़ी और जेसीबी के शीशे टूट गए। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है। पूरी खबर पढ़ें 8. ढोल-थाली बजाकर निकाला चेन लुटेरों का जुलूस
पाली में बिजनेसमैन से चेन लूटने वाले 3 बदमाशों का गुरुवार को ढोल और थाली बजाते हुए जुलूस निकाला गया। पुलिस तीनों बदमाशों को कोतवाली थाने से बांगड़ हॉस्पिटल तक पैदल लेकर पहुंची। इसके बाद तीनों को पैदल ही कोर्ट लेकर गई। इस दौरान बदमाश पूरे रास्ते हाथ जोड़कर चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. सरकारी ऑफिस में अधिकारी के ठुमके, लिपिस्टिक लगवाई
भरतपुर में राजस्थान रोडवेज के डिपो ऑफिस में दो अधिकारियों के कुछ फूहड़ और शर्मनाक वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला अधिकारी साथी पुरुष अधिकारी को लिपिस्टिक लगाते हुए दिख रही है। उसे चुनरी ओढ़ाती है। फिर पुरुष अधिकारी डांस भी करता है। दोनों अधिकारियों को APO कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. अंता विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट कल आएगा
बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट शुक्रवार को आएगा। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय है।
