जैसलमेर में सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल मिस फायर हो गई। टारगेट से मिस हुई मिसाइल रेंज के पास ही भादरिया गांव के पास गिरी। मिसाइल गिरते ही तेज धमाका हुआ। इससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना शनिवार शाम 4 बजे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज की है। सूचना पर स्थानीय पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंची। मिसाइल के पिछले हिस्से के मलबे को पिकअप गाड़ी में लादकर फील्ड फायरिंग रेंज में ले गए। बाकी के टुकड़ों की तलाश की जा रही है। देखें मिस फायर्ड मिसाइल के फोटो… सैन्य सूत्रों के अनुसार जैसलमेर के लाठी क्षेत्र में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शनिवार को भारतीय वायु सेना (IAF) का नियमित अभ्यास चल रहा था। इस दौरान दागी गई एक मिसाइल टारगेट से भटक गई। मिसाइल फील्ड फायरिंग रेंज की वायरिंग के पास भादरिया गांव से 500 मीटर दूर गिरी। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। भादरिया गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। गांव की आबादी करीब 3 हजार है। सेना के अधिकारियों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों ने भादरिया गांव के पास से मिसाइल का पिछला हिस्सा बरामद किया। वे पिकअप गाड़ी में मिसाइल के टुकड़े को लादकर ले गए। जानकारी के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांवों में लोग दहशत में आ गए। सेना ने मिसाइल के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया है। किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। मिसाइल के मिसफायर होने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। सेना के अभ्यास से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबसे बड़ा युद्धाभ्यास:हेलिकॉप्टर से उतरे सेना के जवानों ने मिटाए दुश्मनों के ठिकाने, ध्रुव और रुद्र ने दिखाई ताकत रेगिस्तान की तपती रेत पर शुक्रवार को भारतीय सेना की शक्ति गरज उठी। जैसलमेर में फैले विशाल मरुस्थल में सेना ने अपने ‘संयुक्त हथियार अभियान’ यानी Combined Arms Operation का शानदार प्रदर्शन किया। (पढ़ें पूरी खबर)
