पंजाब के तरनतारन में खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे कैंडिडेट के चुनाव इंचार्ज की गाड़ी में अमृतसर में अचानक आग लग गई। जिससे इंचार्ज सुखदेव सिंह बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में लुधियाना DMC में भर्ती कराया गया है। अमृतपाल की पार्टी के नेताओं का कहना है कि सुखदेव ने उन्हें बताया कि उनकी कार को अचानक रोककर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। जिस वजह से कार भी पूरी तरह से चल गई। हालांकि अमृतसर पुलिस फिलहाल इसे पेट्रोल बम से हमला नहीं मान रही है। अमृतसर के DCP रविंदरपाल संधू का कहना है कि गाड़ी सड़क किनारे थी और हैंड ब्रेक लगा हुआ था। इसलिए मामले की फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है। अब जानिए क्या था पूरा मामला… DCP ने कहा- गाड़ी अचानक रोकने जैसे हालात नहीं, अवैध हथियार भी मिला
अमृतसर पुलिस के DCP रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि जब हमने गाड़ी की जांच की तो वह पूरी तरह सड़क से किनारे खड़ी थी और उसकी हैंड ब्रेक भी लगी हुई थी। शुरुआती जांच में ऐसा नहीं लगता कि किसी व्यक्ति ने अचानक गाड़ी रोकी और पेट्रोल बम से हमला किया हो। इस मामले में सुखदेव के बयान लेने की कोशिश की गई लेकिन वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। जांच के दौरान हमें गाड़ी से एक अवैध हथियार मिला, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी की बम निरोधक दस्ते से भी जांच कराई गई है और अब फोरेंसिक टीमें भी जांच कर रही हैं। ————————- तरनतारन उप चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
तरनतारन में वोटिंग से 3 दिन पहले लेडी SSP सस्पेंड:चुनाव आयोग ने दिए आदेश; रवजोत की जगह अमृतसर पुलिस कमिश्नर को चार्ज सौंपा भारत चुनाव आयोग ने तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई तरनतारन उपचुनाव से ठीक 3 दिन पहले की गई है। उल्लेखनीय है कि डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला एसएसपी थीं और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)