Emergency Services: जयपुर। राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 108 आपातकालीन सेवा, 104 जननी एक्सप्रेस, ममता एक्सप्रेस, 104 चिकित्सा परामर्श सेवा और कॉल सेंटर सेवाओं को अगले छह महीनों के लिए अत्यावश्यक सेवाएं घोषित किया है। इस निर्णय से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित होगी, जिससे आम जनता को आपात स्थिति में त्वरित और निर्बाध चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।