नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भरतपुर से है। यहां मंत्री सुरेश रावत के सामने कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा:SDM के खिलाफ नारेबाजी की
भरतपुर में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के सामने हंगामा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही उच्चैन SDM सुश्री धारा के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्टर कमर चौधरी ने भीड़ को हटाकर मंत्री को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 2. सरकारी हॉस्पिटल में नवजात का गला घोंटा, जन्म के 5 घंटे बाद ही मृत मिला
चूरू के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में जन्म के 5 घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई। परिजन और हॉस्पिटल ने उसके हत्या की आशंका जताई है। डॉक्टर्स का दावा है कि प्रारंभिक जांच में उसकी गर्दन पर निशान मिले हैं, जो कि मर्डर की ओर इशारा कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. कांग्रेस MLA के लिए SDM पर भड़के किरोड़ी, बोले-कराऊंगा इलाज
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कोटा में कांग्रेस विधायक के धरने पर बैठने के मुद्दे पर SDM पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- पीपल्दा से कांग्रेस विधायक चेतन पटेल इटावा में फसल खराबे के मामले में ज्ञापन देने गए थे। मेरे पास फोन आया कि SDM ऑफिस से बाहर नहीं आए तो हम धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें 4. पूर्व विधायक मलिंगा को सुप्रीम कोर्ट से झटका
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व विधायक और भाजपा नेता गिर्राज सिंह मलिंगा को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को AEN-JEN से मारपीट के केस को धौलपुर से जयपुर ट्रांसफर करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 4 घंटे तक लेट
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। इसका असर सिर्फ दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट के शेड्यूल पर भी पड़ा है। शुक्रवार को जयपुर से दिल्ली जाने वाली तीन फ्लाइट लेट हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. स्कॉर्पियो पलटी, ममेरे भाइयों की मौत
चूरू के सादुलपुर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 5 लोग गंभीर घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार लोग बुआ के घर बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 7. स्ट्रीट डॉग के पैर बांधकर ट्रांसफॉर्मर पर फेंका
जयपुर के भांकरोटा इलाके में क्रुरता से एक स्ट्रीट डॉग को मारने का मामला सामने आया है। रस्सी से स्ट्रीट डॉग के चारों पैर बांधकर बिजली ट्रांसफॉर्मर पर फेंका गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई औ बॉडी ट्रांसफॉर्मर पर चिपक गया। पूरी खबर पढ़ें 8. बच्चों ने बिना डरे बचाई हिरण की जान
बाड़मेर में तीन बच्चों ने हिम्मत दिखाकर हिरण की जान बचा ली। वीडियो चौहटन उपखंड के भंवार सुथारों की ढाणी का है। वीडियो गुरुवार शाम को बताया जा रहा है। खेतों के चारों तरफ लगाई जाने वाली प्लास्टिक जाली में हिरण फंस गया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. बीकानेर में CM की तस्वीर पर मच्छरदानी डालकर किया विरोध
बीकानेर में नगर निगम कार्यालय के पास बने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के बाहर शुक्रवार को अनूठा प्रदर्शन किया। ये सद्भावना केंद्र ही पूरी तरह कीचड़ और गंदे पानी से घिरा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री का एक फोटो पानी में खड़ा करके उसे मच्छरदानी से ढक दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. लकी अली का ‘रिसाउंड’ टूर 8 नवंबर को प्रसिद्ध संगीतकार लकी अली अपने ‘Re:Sound’ इंडिया टूर के तहत 8 नवंबर को जयपुर में परफॉर्मेंस देंगे…यह टूर उनके 25 साल से अधिक के संगीत सफर का जश्न मनाता है….