पाली में ढाबा मालिक से मारपीट करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके ममेरे भाई का पुलिस ने ढोल पर जुलूस निकाला। दोनों ने पुलिस से बचने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। पुलिस ने CCTV के जरिए दोनों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को थाने से घटनास्थल तक ढोल बजाते हुए ले गए। आरोपी जहां से गुजरे लोग उनका वीडियो बनाते रहे और बदमाश हाथ जोड़े चलते रहे। मामला औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र का गुरुवार दोपहर का है। आरोपियों ने 4 नवंबर की देर रात 1:21 बजे ढाबा कर्मियों से मारपीट की थी। इसका वीडियो भी बनाया था। घटना ढाबे में लगे CCTV में कैद हो गई थी। तस्वीरों में देखें पुलिस परेड… ढाबे में घुसकर की थी मारपीट सीओ सिटी मदन सिंह ने बताया- 4 नवंबर की रात को औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित सिद्धार्थ ढाबे पर मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर सोहन बंजारा (26) और उसके ममेरे भाई परमेश्वर (24) को गिरफ्तार किया गया है। सोहन ने ढाबे पर सो रहे रमेश (48) निवासी इंद्रा कॉलोनी और राजू पुरी (45) निवासी इंद्रा कॉलोनी के साथ डंडे से मारपीट की थी। उसने अपने साथी से इसका वीडियो भी बनवाया था। गुरुवार को औद्योगिक नगर थाने से घटना स्थल तक पुलिस ने ढोल पर जुलूस निकाला। पूरे रास्ते दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया। उसके बाद पुलिस ने दोपहर को दोनों आरोपियों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया। उसके बाद बांगड़ हॉस्पिटल से लेकर कोर्ट तक आरोपियों का जुलूस निकाला गया। बोला- मैं आवाज दे रहा हूं सुन नहीं रहा हिस्ट्रीशीटर सोहन ने सो रहे ढाबा कर्मियों पर डंडे बरसाए थे। CCTV में सोहन यह कहता नजर आ रहा है कि मैं आवाज दे रहा हूं, सुन नहीं रहा है। इसके बाद सोहन वहां अंदर के कमरे में सो रहे व्यक्ति से भी मारपीट करता है। पढ़ें ढाबे पर मारपीट से जुड़ी ये खबर भी… हिस्ट्रीशीटर ने ढाबे में घुसकर कर्मचारियों पर डंडे बरसाए, VIDEO:रात 1 बजे दरवाजा तोड़ा, साथी से मारपीट का बनवाया वीडियो पाली में एक हिस्ट्रीशीटर ने सोमवार की रात जमकर आतंक मचाया। एक ढाबे का दरवाजा तोड़ हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ अंदर घुसा। फिर वहां सो रहे दो कर्मचारियों से बेरहमी से मारपीट की। (पढ़ें पूरी खबर)
