जगराओं के नजदीक गांव रसूलपुर मल्ला में युवक ने बस स्टैंड के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के अंदर लोगों ने युवक का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हठूर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच कर ही पुलिस थाना हठूर के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही लवप्रीत सिंह द्वारा यह कदम उठाने का कारण स्पष्ट हो पाएगा। गांव निवासियों ने बताया कि युवक ने बस स्टैंड की दीवार के दूसरी तरफ लगे बिजली के पोल पर कपड़ा बांधकर फंदा लगाया था। युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
