पंजाब में फरीदकोट थाना सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 800 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव ढुड्डी निवासी गुरभेज सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसके मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना सदर की पुलिस चौकी कलेर के इंचार्ज एएसआई हरदेव सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी गांव कलेर से मोरांवाली ड्रेन लिंक पुल पर नाकाबंदी करके खड़ी थी। पुलिस को देख भागने लगा आरोपी इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर उसने बाइक भगा कर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया। आरोपी के मोटरसाइकिल के हैंडल से बंधे झोले की तलाशी लेने पर उसमें 800 नशीली गोलियां बरामद हुईं। रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस-डीएसपी इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशीली गोलियां कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। पुलिस उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
