नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सवाई माधोपुर से है। यहां नदी पर बनी रपट पर बह रहे पानी में 3 युवक बह गए। इनमें से 1 युवक बच गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. फॉर्च्यूनर चलाते सरपंच की हार्ट अटैक से मौत
कोटा में फॉर्च्यूनर चला रहे सरपंच (अब प्रशासक) की हार्टअटैक से मौत हो गई। सरपंच की गाड़ी तेजी से डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर उतर गई। आसपास के लोगों को लगा कि ड्राइवर ने नशे में एक्सीडेंट कर दिया है, लेकिन पास जाकर देखा तो बोराबास के अर्जुन गुंजल (55) बेसुध मिले। पूरी खबर पढ़ें 2. सवाई माधोपुर में नदी में बह गए 2 युवक
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे 3 युवक ओलवाडा रपट पर पानी में बह गए। एक युवक ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन 2 युवकों का कोई पता नहीं लग सका। युवक ने बाहर आकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 3. ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, युवक जिंदा जला
पाली में ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर जानवर से बचने के चक्कर में स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ रॉन्ग साइड जाकर मिनी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियों में आग लग गई। उसमें सवार युवक जिंदा जल गया। ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 4. गुर्जर समाज का सरकार को 30 दिन का अल्टीमेटम
एमबीसी वर्ग के लंबित मुद्दों का समाधान नहीं होने से नाराज गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने राज्य सरकार को 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी। विजय बैंसला ने कैबिनेट सब कमेटी को पीलूपुरा समझौते की पालना को लेकर चेतावनी दी। पूरी खबर पढ़ें 5. महिला ने युवक को बीच सड़क चप्पल से पीटा
सवाई माधोपुर में कार सवार 3 युवकों को महिलाओं से बदतमीजी करना भारी पड़ गया। तीनों युवक शराब के नशे में थे। इन लोगों ने लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर भाड़ौती टोल नाके के पास बस को रोक लिया और यात्रियों से गाली-गलौज की। गुस्साई महिलाओं और अन्य यात्रियों ने युवकों को पकड़कर पिटाई कर दी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बिना वारंट रेप के आरोपी को पकड़ा, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
डीडवाना-कुचामन जिले के जसवंतगढ़ थाने के 4 पुलिसकर्मियों को रेप के आरोपी को बिना वारंट हरियाणा से गिरफ्तार करना भारी पड़ गया। सीआई जोगेंद्र सिंह सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई बिना वारंट कार्रवाई करने को लेकर दर्ज शिकायत के बाद की गई है। पूरी खबर पढ़ें 7. जूली बोले- रोज बड़े हादसे हो रहे, सीएम सिर्फ मीटिंग-मीटिंग खेल रहे
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान को पता नहीं किसकी नजर लगी हुई है। रोजाना बड़े-बड़े हादसे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ मीटिंग-मीटिंग खेल रहे हैं। दुर्घटनाओं के मुआवजे में भेदभाव किया जा रहा है। राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर में होगा राजस्थान का सबसे बड़ा अन्नकूट
जयपुर के ऐतिहासिक खोले के हनुमान मंदिर में राजस्थान का सबसे बड़ा अन्नकूट होगा। 9 नवंबर को होने वाले 65वां लक्खी अन्नकूट महोत्सव में करीब 2 लाख भक्तों के लिए भोजन प्रसादी तैयार की जाएगी। मंदिर परिसर में दोपहर हनुमान जी की महाआरती के बाद छप्पन भोग और अन्नकूट प्रसाद का भोग लगेगा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. अंडर गारमेंट में छुपाकर लाया 66 लाख का सोना
जयपुर एयरपोर्ट पर सऊदी अरब से आए यात्री के अंडर गारमेंट से 66 लाख रुपए का सोना मिला। DRI ने पैसेंजर के अंडरवियर से पेस्ट के रूप में छिपाया गया 534 ग्राम सोना बरामद किया। आरोपी को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. सड़क हादसों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई
प्रदेशभर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वत: प्रसंज्ञान लिया है। 6 नवंबर को जयपुर हाईकोर्ट में इस पर सुनवाई होगी। मामले में केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है।
