रूपनगर के ज्ञानी जेल सिंह नगर में बीती रात एक कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात हुई। चोर दुकान से करीब 70 हजार रुपए नकद और महंगे कपड़े लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक गुरमीत सिंह ने बुधवार सुबह दुकान खोलने पर शटर टूटा हुआ पाया। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उन्हें नकदी और कपड़े गायब मिले, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (SHO) पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ज्ञानी जेल सिंह नगर में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।