राजस्थान में शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 222 अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। 16 एडीएम और 46 एसडीएम समेत कुल 222 आरएएस की तबादला सूची में सरकार ने मंत्रियों और भाजपा विधायकों की पसंद का खास ध्यान रखा है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निर्वाचन क्षेत्र सवाई माधोपुर में गौरव कुमार मित्तल और संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल के निर्वाचन क्षेत्र लूणी में श्याम सुंदर बिश्नोई को एसडीएम लगाया गया है। इसी तरह जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्वाचन क्षेत्र मालपुरा में कपिल शर्मा को एसडीएम लगाया गया है। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निर्वाचन क्षेत्र सिरोही में मंत्री के पसंद के आधार पर डाॅ. राजेश गोयल को लगाया गया है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र पुष्कर में गुरुप्रसाद तंवर को एसडीएम लगाया गया है। सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी को कुचामन सिटी में पसंद का एसडीएम मिल गया है। यहां विश्वामित्र मीना को लगाया गया है। सचिवालय से गलियारों में चर्चा है कि आईएएस और आईपीएस अफसरों की जल्द ही तबादला सूची आएगी। क्यों किए तबादले : मुख्यमंत्री का साफ संदेश अफसरों को सुनना होगा सियासी जानकारों का मानना है कि पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर है। ऐसे में कोई भी अफसर यदि सरकार की छवि और कामकाज में बाधक बनेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। सचिवालय के गलियारों में चर्चा है है कि आगामी दिनों में कलेक्टर से लेकर एसपी तक बदले जा सकते हैं। कांग्रेस को दिया सियासी संदेश थाना-तहसील से लेकर शासन तक जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होने की शिकायत आम है। ऐसे में जिन अफसरों की शिकायतें थी, उन्हें बदल दिया गया है। जानकारों का कहना है कि तबादलों के जरिए मुख्यमंत्री कांग्रेस को संदेश देना चाहते है कि करप्शन के मामले में उनकी सरकार बेहद गंभीर है। मोहन दान रत्नू को दूसरी बार सीएमओ में पोस्टिंग आरएएस अधिकारी मोहन दान रत्नू का एक साल बाद फिर मुख्यमंत्री कार्यालय में तबादला कर दिया है। इस बार उन्हें मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इससे पहले 6 सितंबर 2024 को उनका तबादला उपायुक्त, जयपुर तृतीय वाणिज्यिक कर विभाग, जयपुर से उप सचिव, मुख्यमंत्री राजस्थान, जयपुर के पद पर किया गया था। लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। पिंकी मीणा को राहत नहीं, मित्तल को पोस्टिंग आरएएस अफसरों की तबादला सूची की खास बात यह है रिश्वतखोरी के मामले में एपीओ चल रहे पुष्कर कुमार मित्तल को सरकार ने पोस्टिंग दे दी है। उन्हें एसडीएम मनोहरथाना लगाया गया है। इससे पहले मित्तल 5 अप्रैल 2021 से एक अगस्त 2025 तक सस्पेंड चल रहे थे। आरएएस पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण से संबंधित रिश्वतखोरी मामले में शामिल थे। उन्हें जनवरी 2021 को ACB ने गिरफ्तार किया था। पिंकी मीणा ने एक हाईवे कंपनी से प्रति किलोमीटर 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पुष्कर मित्तल को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे। मामला चल एसीबी में चल रहा है। पिंकी मीणा 22 मार्च 2021 से सस्पेंड चल रही हैं। …. RAS ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 222 RAS के तबादले:मोहन दान रत्नू होंगे मुख्यमंत्री के ओएसडी राज्य सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)के 222 अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। रत्नू का तबादला मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर किया गया है। पूरी खबर पढ़िए…

You missed