बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राइवेट बस से हथियार बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बीकानेर से बड़ी संख्या में हथियारों की तस्करी की जा रही है। बीछवाल थाना पुलिस ने इंदौर से बीकानेर आ रही प्राइवेट ट्रैवल्स की स्लीपर बस से चार देशी पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज हेमन्त शर्मा के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार- सूचना मिली कि इंदौर से बीकानेर आ रही स्लीपर बस में अवैध हथियार लाए जा रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गंगानगर बाईपास रोड, ट्रांसपोर्ट नगर के पास बस की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बस की सीटों के नीचे छिपाए गए चार देशी पिस्टल और 33 कारतूस बरामद हुए। आरोपी नोखा में बस छोड़कर फरार पुलिस नाकाबंदी की भनक लगने पर आरोपी नोखा में ही बस छोड़कर फरार हो गए। बस से मिले दस्तावेजों और अन्य सामान के आधार पर पुलिस ने मोनाराम पुत्र भैराराम निवासी ढाणी का क्षेत्र पंचपीठ की हाणी, तहसील कोलायत, जिला बीकानेर और ओमप्रकाश व मोहनराम को नामजद किया है। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आर्म्स एक्ट में छानबीन शुरू की है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले की जांच थानाधिकारी नाल विकास विश्नोई को सौंपी गई है। यह रहे टीम में शामिल
गोविंद सिंह चारण, थाना प्रभारी बीछवाल, मंजीत कौर, उपनिरीक्षक, रामनिवास, कॉन्स्टेबल, भगवाना राम, कॉन्स्टेबल, लीलूराम, कॉन्स्टेबल शामिल रहे।