जोधपुर के रोडवेज बस स्टैंड पर एक यात्री का परिवार गहनों और रुपए का कीमती बैग भूल गया। इसे वापस लौटाकर पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। बैग में नकद रुपए, सोना और अन्य जरूरी सामान था। गांव पहुंचे तो मचा हड़कंप, वापस लौटे बस स्टैंड
जानकारी के अनुसार सरवड़ी निवासी मनोहर सिंह शेखावत शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रोडवेज बस स्टैंड से गांव के लिए रवाना हुए। जल्दबाजी में वे अपना बैग बस स्टैंड पर ही भूल गए। गांव पहुंचने पर जब बैग दिखाई नहीं दिया तो परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद वे तुरंत जोधपुर वापस लौटे और रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने बैग की तलाशी शुरू की। इधर, इसी दौरान बस स्टैंड पर तैनात हेड कांस्टेबल हरसुखराम, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह और कांस्टेबल भागीरथ को बैग मिला। पुलिस ने सावधानी दिखाते हुए बैग को सुरक्षित रखा और मालिक की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद जब मनोहर सिंह परिवार सहित पहुंचे तो पहचान की पुष्टि के बाद बैग उन्हें सौंप दिया गया। बैग में करीब 1.5 तोला सोना, 50 हजार रुपए नकद व अन्य उपयोगी सामान था। बैग मिलने पर मनोहर सिंह शेखावत और उनके परिवार ने राहत की सांस ली तथा पुलिसकर्मियों की ईमानदारी की सराहना की। यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान में आतंकवादियों से जुड़े 3 मौलवी समेत 5 पकड़े:अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से संबंध होने की आशंका, डॉक्यूमेंट जब्त किए राजस्थान में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के इनपुट पर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीमों ने शुक्रवार सुबह कई जिलों में छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 4 जिलों से 5 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया है। इनमें तीन आरोपी मौलवी बताए जा रहे हैं। दो मौलवी सगे भाई हैं। इन्हें अलग-अलग मदरसों से पकड़ा गया है। (पूरी खबर पढ़ें)