उदयपुर से अहमदाबाद के बीच खेरवाड़ा में केंद्र सरकार ने 361 करोड़ रुपए का एलिवेटेड रोड स्वीकृत किया है। एनएचएआई ने इसके निर्माण के लिए निविदा भी आमंत्रित की है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया- खेरवाड़ा कस्बे में लंबे समय से एलिवेटेड रोड बनाने की मांग चल रही है। इस मांग को लेकर वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। रावत ने बताया कि कस्बे में कई वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 48 पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने की मांग चल रही थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हो गया। अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एनएच 48 पर खेरवाड़ा कस्बे में 361.56 करोड़ की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए 30 अक्टूबर 2025 को निविदा जारी की है। खेरवाड़ा में खुशी मनाई
एलिवेटेड की मंजूरी पर खेरवाड़ा में खुशी जाहिर की गई। पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, खेरवाड़ा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी आहारी, उप सरपंच विक्रांत कोठारी आदि ने खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि खेरवाड़ा में एलिवेटेड रोड की मांग व्यापार महासंघ द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। यह खबर भी पढ़ें… 50 बीघा जमीन पर हो रही थी गांजे की खेती:शोभायात्रा में श्रद्धालु बनकर पहुंची पुलिस; तस्करों ने जनजातीय क्षेत्र को बनाया था अड्डा उदयपुर में पुलिस ने 50 बीघा जमीन पर फैली करीब 30 करोड़ रुपए की अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिसकर्मी शोभायात्रा के बहाने दुर्गम जनजातीय इलाकों कउडा-मउडा, माण्डवा, निचली सुबरी और उपलाथला में पहुंची। खेतों में 8 हजार से अधिक गांजे के पौधे लहलहा रहे थे, जिन्हें गुजरात और पंजाब में सप्लाई करने की तैयारी थी। (पूरी खबर पढ़ें)
