सरकारी स्कूल की छुट्टी के बाद टीचर शराब पीकर पहुंचा और गैलरी में पड़ गया। मैदान में खेल रहे बच्चों ने ग्रामीण और स्कूल स्टाफ को बताया। इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। मामला सामने आने पर प्रिंसिपल ने शराबी टीचर को रिलीव कर दिया। टीचर सुबह स्कूल आया था, एक बच्ची को कॉपी में मोबाइल नंबर लिख दिया था। इसकी शिकायत पर प्रिंसिपल ने टीचर को फटकार भी लगाई गई थी। कार्यवाहक प्रिंसिपल का कहना है कि टीचर चार दिन पहले ही डेपुटेशन पर लगा था, लेकिन घटना सामने आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामला बाड़मेर जिले के हापों की ढाणी उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे का है। छात्रा की कॉपी में लिख दिए थे अपने मोबाइल नंबर
हापों की ढाणी के ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार शाम को एक टीचर मदनलाल (ग्रेड थर्ड, लेवल सेकेंड) शराब के नशे में स्कूल की गैलेरी पड़ा था। बच्चों ने हम लोगों को बुलाया। गांव के लोगों ने शराबी टीचर को उठाने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने टीचर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कार्यवाहक प्रिंसिपल लीलावती ने कहा- आज स्कूल समय में टीचर ने एक छात्रा को कॉपी में अपने मोबाइल नंबर लिखकर दिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर उसे बुलाकर फटकार लगाई थी। तब टीचर ने कहा था कि उसे किराए का मकान लेना था, इसलिए नंबर दिए थे। कार्यवाहक प्रिंसिपल बोलीं- 4 दिन पहले ही डेपुटेशन पर लगाया था कार्यवाहक प्रिसिंपल का कहना है- टीचर 28 अक्टूबर को ही डेपुटेशन पर हापों की ढाणी स्कूल में लगाया गया था। आज उसकी शराबी प्रवृत्ति और बच्ची को मोबाइल नंबर देने की शिकायत मिलने पर पीईईओ को बताकर रिलीव कर दिया था। स्कूल छुट्टी होने के बाद वह वापस कब आया, इसकी जानकारी नहीं है। स्कूल में फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है, इस वजह से गेट पर ताला नहीं लगा था। पीईईओ उम्मेद सिंह का कहना है- शिकायत मिलने पर प्रिसिंपल ने शराबी टीचर को रिलीव करने को कह दिया था। मौखिक में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया था। ……………………..
ये खबर भी पढ़िए
शिकायत करने पर टीचर भड़की, बोलीं-FIR करवा जेल भिजवा दूंगी:पेरेंट्स से कहा- चाहे रिकॉर्डिंग कलेक्टर, दिलावर को भेज दें; विभाग ने APO किया बाड़मेर में सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होने पर अभिभावक ने टीचर की शिकायत हेड मास्टर से कर दी। यह टीचर को नागवार गुजरा। उसने अभिभावक को फोन किया। पूरी खबर पढ़िए
