राजसमंद में प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने पिता के बेहोश होने तक सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए। लहुलूहान हालत में छोड़कर आरोपी बेटा फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है। परिवार के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बंटवारे में ज्यादा जमीन चाहता था। पुलिस ने आरोपी बेटे समेत दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना खमनोर थाना क्षेत्र के शिशोदा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो आज सामने आया है। पहले देखें… घटना से जुड़ी तीन PHOTOS सैलून से निकलते ही किया हमला बुजुर्ग के बड़े बेटे सुरेश सोनी के अनुसार, शुक्रवार (7 जुलाई) को पिता भंवरलाल सोनी (75) गांव के हेयर कटिंग सैलून पर दाढ़ी बनवाने गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे छोटे भाई दिनेश सोनी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर सैलून से निकल रहे पिता पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, हाथ, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नाथद्वारा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पोती बोली- दादा पर ताबड़तोड़ वार किए पोती मनिशा सोनी ने बताया- उनके चाचा दिनेश सोनी और परिवार के सदस्यों ने दादा भंवरलाल पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। दादा का फोन आने के बाद परिवार के लोग नाथद्वारा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। 8 दिन (29 जुलाई) पहले भी उन लोगों ने घर का बिजली का मीटर जला दिया था। इसकी पुलिस में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दोबारा हमला हो गया। लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद परिजनों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि साल 2020 में भी इसी विवाद के दौरान पिता पर हमला किया गया था। खमनौर थाना SHO नरेंद्र सिंह ने बताया- पोते गोविंद सोनी की शिकायत पर आरोपी बेटे दिनेश सोनी समेत दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिता-पुत्र में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। दिनेश ज्यादा प्रॉपर्टी लेना चाह रहा था। विवाद का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। लेकिन आपस में समझौता नहीं होने के कारण मामला नहीं निपटा। — हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें … सरकारी नौकरी-प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने करवाई मां की हत्या,VIDEO:ताऊ और चचेरे भाई के साथ प्लानिंग की, तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलवा दिया; 7 गिरफ्तार जयपुर में प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने मां की हत्या करवा दी। बेटी ने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर मर्डर प्लान किया था। पूरी खबर पढ़िए पिता के हत्यारे बेटे को 10 साल की सजा:1 लाख रुपए का जुर्माना, पैसे नहीं देने पर सिर पर किया था वार बांसवाड़ा में पैसे नहीं देने पर शराब के नशे में पिता की हत्या करने वाले बेटे को कोर्ट ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़िए
