‘HealthWealth Summit 2026’ के सेशन ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ में जाने-माने विशेषज्ञ प्रो. डॉ. संजीव बगाई और डॉ. सुशीला कटारिया ने डेंगू से जुड़े कई बड़े खुलासे किए. डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि युवा और पूरी तरह फिट लोग भी गंभीर डेंगू की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए बुखार उतरने के बाद विशेष सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है.