जयपुर में विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह को भांड बताया। विधायक ने कहा- ऐसे भांड कलाकार जो देश का खा रहे हैं। मैं आज से इनका बहिष्कार करता हूं। देश की जनता से भी अपील करता हूं कि ऐसे फिल्म एक्टर्स का बहिष्कार करना चाहिए, जो देश विरोधी ताकतों के साथ हैं। जयपुर भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बयान पर मीडिया के सवाल पर बालमुकुंदाचार्य ने यह कहा। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा- देश के खिलाफ बोलते हैं और देश में अराजकता फैलाने के लिए लोगों को उत्तेजित करते हैं। ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए। देश की जनता ने आपको सिर पर बैठाया है। फिर भी आप देश के खिलाफ बोलते हो। जबकि आपको युवाओं को मोटिवेट करना चाहिए। उनको समझाने का काम करना चाहिए। आप माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों का बहिष्कार करता हूं। ऐसे लोगों की निंदा करता हूं, जो लोग देश में रहकर देश, देश का खाकर और देश की जनता का आशीर्वाद लेकर देश विरोधी बात करते हैं और काम करते हैं। इन लोगों को कभी भी ऐसे किसी ऐसे मंच पर नहीं देखना चाहूंगा। जहां पर देश इनको सम्मानित करता है और सम्मान मिलता है। वहीं आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को लेकर विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा- अगर किसी ने गलत तरीके से कुछ किया है तो उस पर कार्रवाई होगी। शिखर अग्रवाल पर बोले- जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को लेकर विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि अगर किसी ने गलत तरीके से कुछ किया है तो उस पर कार्रवाई होगी। हमारी जीरो टॉलरेंस की सरकार हैं। आप मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा साहब का कार्यकाल देख लें। पिछले ढ़ाई साल में कितने अधिकरियों की जांच की गई। सस्पेंड और एपीओ किया गया। कानून के अनुसार जो काम करने के है वो सब किए गए। आने वाले समय में भी सब काम होंगे। आप निश्चित रहें, किसी ने गलत किया है तो भुगतेगा। उन्होने कहा कि इस मामले में सरकार के ऊपर आरोप नहीं है, ये आरोप किसी व्यक्ति विशेष पर है तो उस व्यक्ति की जांच मुक्त संस्थाएं कर रही हैं। आने वाले समय में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। कांग्रेस राम विरोधी थी और रहेगी
बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि ये वही कांग्रेस है, जो राम विरोधी है और सनातन विरोधी है। ये वही कांग्रेस है, जिसने राम सेतु तोड़ने के लिए योजना बनाई थी। राम भक्तों को अनगिनत यातनाएं दी थी। ये कांग्रेस राम विरोधी है और रहेगी, सनातन विरोधी है और रहेगी, देश विरोधी है और रहेगी। कांग्रेस में आजादी के बाद से आज तक कोई परिवर्तन नहीं आया हैं। टुकड़ा-टुकड़ा गैंग के रूप में आज कांग्रेस के टुकड़े हो चुके है और देश के टुकड़े करने के लिए कांग्रेस अपना भरपूर योगदान दे रही है। लेकिन देश सशक्त और मजबूत हाथों में है, देश विकास की ओर बढ़ रहा है, देश का तिरंगा और सनातन दुनिया में छा रहा है।