भारतीय बाजार में लग्जरी कार ब्रांड्स की एंट्री आम नहीं है. अगले महीने हमें एक नया कार ब्रांड दिखने वाला है, जिसकी गाड़ियां प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर आएंगी. हम बात कर रहे हैं डेंजा की, जो 13 नवंबर को अपना पहला प्रोडक्ट भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग कार का टीजर जारी कर दिया है. आइए जानते हैं कंपनी क्या लाने वाली है.