राजधानी जयपुर के खानिया बंधा इलाके में फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। हादसे के देखें PHOTOS
